फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत खंभे में करंट आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात गांधीपार्क थाना क्षेत्र के धनीपुर इलाके में बिजली के खंभे के पास लघुशंका करते समय एक युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
विज्ञापन

बदायूं के गांव असनौर निवासी 24 वर्षीय रोहताश पुत्र बांकेलाल मजदूरी करता था। वर्तमान में वह धनीपुर इलाके में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। रविवार रात वह पास में ही लगे बिजली के खंभे के पास लघुशंका कर रहा था। तभी अचानक खंभे में करंट आ गया और रोहताश करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। चीख पुकार सुनकर लोग जमा हो गए। लोगों ने बिजलीघर फोन कर विद्युत लाइन बंद करा दी। गंभीर हालात में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें