फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पिता की मौत, संक्रमित बेटे ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा विजयगढ़ में कोरोना वायरस से रविवार शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं पर भर्ती कोरोना संक्रमित बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी है। कस्बा विजयगढ़ के मोहल्ला महाजन में आठ दिन पहले एक ही परिवार में पांच लोग संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन

रमेशचंद्र शर्मा पुत्र ज्वाला प्रसाद शर्मा आठ दिन पहले संक्रमित पाए गए थे। परिवार में चार और लोग संक्रमित निकले थे। तीन लोगों को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया। रमेशचंद्र की रविवार शाम मौत हो गई। उन्हें एंबुलेंस से मोहल्ला महाजन लाया गया। दीनदयाल में भर्ती उनके बेटे को भी साथ लाया गया। पिता को मुखाग्नि देने के बाद बेटे को फिर से अस्पताल भेज दिया गया है। घटना से क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें