फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर पर चढ़े युवक ने पी रखी थी शराब, प्रधानपुत्र पर लगाया पिटाई का आरोप

विज्ञापन
क्वार्सी चौराहे स्थित पैठ बाजार के टॉवर पर चढ़े लक्ष्मण को देखते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ग्राम प्रधान से शौचालय मांगने पर प्रधान पुत्र द्वारा पीटे जाने से आहत युवक रविवार को जवां से यहां क्वार्सी पैंठ में आकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक उसे उतारे जाने के लिए हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। तमाम प्रयास के बाद भी वह नीचे नहीं आया और अपनी जिद के अनुसार जिलाधिकारी से मोबाइल पर वार्ता के बाद ही नीचे आया। तब जाकर पुलिस प्रशासन व लोगों ने राहत महसूस की। सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान वह शराब के नशे में था, इसलिए अधिकारियों या पुलिसकर्मियों की तो छोड़ें वह अपने परिवार वालों की बात मानने तक को तैयार न था।
विज्ञापन

जवां के गांव कल्याणपुर के किसान परिवार का लक्ष्मण पुत्र स्व: डोरीलाल पांच भाइयों में दूसरे नंबर का है। रविवार को उसने ग्राम प्रधान से घर में शौचालय बनवाने की मांग की तो प्रधान ने उसे टरका दिया। आरोप है कि इस दौरान नोंक-झोंक पर प्रधान के बेटे ने घर जाकर उसके परिवार से अभद्रता कर उसकी पिटाई लगा दी। इस पर वह दोपहर में निकल कर क्वार्सी पैठ आ गया और यहां शराब पीने के बाद साढ़े चार बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस सूचना पर सीओ-इंस्पेक्टर वहां पहुंचे। युवक से नीचे उतरने को कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। बाद में एसपी सिटी अभिषेक सहित एसीएम और एसडीएम पहुंचे। उनके कहने पर भी युवक नहीं माना और आरोपी पर कार्रवाई व डीएम को बुलाने की मांग रख दी। हालांकि उसका छोटा भाई दीपक अमित, मां भगवती देवी भी बुला लिए गए।
उन्होंने भी लक्ष्मण से नीचे उतरने को कहा, मगर वह अपनी जिद पर रहा। अंत में डीएम ने लक्ष्मण से फोन पर बात की। डीएम द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। तब युवक करीब चाढ़े नौ बजे नीचे उतरा। एसपी सिटी अभिषेक के मुताबिक युवक को मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसने अधिक शराब पी रखी थी। बाकी उसकी तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं टावर के दोनों गार्ड हिरासत में लिए गए थे, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। इधर, डीएम ने प्रधान के खिलाफ भी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उद्घोषणा को आया लाउडस्पीकर चोरी
घटनाक्रम के दौरान कोई शातिर पुलिस का लाउडस्पीकर ही चोरी कर ले गया। इसके कारण लक्ष्मण से बातचीत करने को लेकर अधिकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें