फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएम हॉल से कश्मीरी छात्र लापता, तलाश जारी

Sun, 17 Jan 2016 01:24 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर से यहां आकर एएमयू में 11वीं में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा एक छात्र पांच दिन से लापता है। छात्र के परिजनाें ने गुमशुदगी दर्ज कराकर सिविल लाइंस पुलिस की मदद ली है। वह यहां अपने बड़े भाई के साथ एमएम हॉल में रह रहा था। बताया जाता है कि छात्र दसवीं में फेल हो गया था इसपर भाई ने उसे डांट दिया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसकी खोज शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के त्रह थाना क्षेत्र के गांव कुनान निवासी उमर अहमद शेख पुत्र तेहमुर ने कश्मीर में ही इस साल दसवीं की परीक्षा दी थी। इसके बाद अलीगढ़ आकर एएमयू में 11वीं के प्रवेश के लिए तैयारी करने लगा। वह अपने बड़े भाई बिलाल के साथ एमएम हॉल में रह रहा था। बिलाल पहले से एएमयू का छात्र है। हाल ही में उमर दसवीं का परिणाम आया, जिसमें वह फेल हो गया। इसके बाद बिलाल ने उसको डांट दिया था। तभी से वह तनाव में था और 11 जनवरी को अचानक गायब हो गया। 
उसके बाद बिलाल ने 12 जनवरी को परिजनों और पुलिस को बताया। इस सूचना पर बिलाल के पिता आदि यहां पहुंच गए। पुलिस तभी से उमर को तलाश रही है। इंस्पेक्टर के अनुसार गुमशुदगी के आधार पर सर्विलांस की मदद से प्रयास जारी हैं। 11 जनवरी से उसका नंबर लगातार बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें