नादा चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर बुधवार की दोपहर एक हिस्ट्रीशीटर ने गांव अमरपुर नहरा के प्रधान विशाल वर्मा को तमंचा निकालकर धमकी दी। प्रधान के शोर मचाने पर वह भाग निकला।
विज्ञापन
दर्ज रिपोर्ट में प्रधान विशाल वर्मा ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती अपनी मामी को देखने गए थे। अस्पताल के बाहर गजेंद्र पाल उर्फ गुलजारी मिला। उसके खिलाफ लोधा थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल रखी है और उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था। इसी रंजिश में आरोपी ने अस्पताल के बाहर चार-पांच साथियों के साथ मारने के लिए दौड़ पड़ा। परिजन व अटलपुर के ग्राम प्रधान मनवीर सिंह आदि के पहुंचने पर तमंचा लहराते दिखाते हुए भाग निकला। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।