फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मिट्टी से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली ने किशोर को कुचला, मौत

Thu, 26 Dec 2024 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नन्हे अपने पड़ोसी और दोस्त सुमित के साथ कुछ सामान लेने भिनोली चौराहा आया था। दोनों बाइक पर सवार थे। सामान लेकर जब दोनों घर लौट रहे थे, तभी नगलाअधेत तिराहे पर गांव वादरी से ही मिट्टी से लदा ट्रैक्टर आ गया। रास्ते में कीचड़ होने से ट्रैक्टर से बचने में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और नन्हें ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया।
विज्ञापन
मृतक नन्हे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने किशोर को कुचल दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने किशोर के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

विज्ञापन


नन्हे पुत्र राजकुमार निवासी वादरी अपने पड़ोसी और दोस्त सुमित के साथ सोमवार की देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे घर का कुछ सामान लेने भिनोली चौराहा आया था। दोनों बाइक पर सवार थे। सामान लेकर जब दोनों घर लौट रहे थे, तभी नगलाअधेत तिराहे पर गांव वादरी से ही मिट्टी से लदा ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी।

रास्ते में कीचड़ होने से ट्रैक्टर से बचने में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और नन्हें ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया। ट्राली का पहिया किशोर के सिर पर चढ़ गया। जिससे मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। दोस्त सुमित भी चोटिल हो गया। हादसा देख भीड़ जमा हो गई। इतनी देर में मौका पाकर चालक ट्रैक्टर और ट्राली लेकर वहां से रफूचक्कर हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया और मृतक के पिता को बताया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना जैसे ही परिवार वालों को मिली तो घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष बालेंद्र सिंह ने बताया मृतक के पिता राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर चालक का नाम उमेश बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

पिता करते हैं मजदूरी
मृतक तीन भाई हैं, जिसमें वह बीच का था। मृतक के पिता मजदूरी कर बच्चों का पेट पालता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए परिवार का नाम लाभार्थीं सूची में आ गया था, लेकिन बैंक खाता खुलवाने के लिए 500 रुपये नहीं थे, इस वजह से परिवार को योजना का लाभ नहीं मिला।

क्षेत्र में ट्रैक्टर से ढो रहे मिट्टी
क्षेत्र में मिट्टी खनन लगातार जारी है। रात्रि को जब ट्रैक्टर मिट्टी लेकर तेज रफ्तार से दौड़ते हुए जाते हैं तो डर रहता है कि कोई हादसा ना हो जाए। ट्रैक्टर ट्रॉली वाले पूरी रात मिट्टी ढो रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें