फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गभाना में श्री रामकथा से पूर्व निकली भव्य कलशयात्रा

विज्ञापन
कलशयात्रा में शामिल महिलाएं संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे के श्री लक्ष्मी राज इंटर कॉलेज के सामने स्थित मैदान में श्री रामकथा सेवा समिति के तत्वाधान में रामकथा का शुभारंभ पर कलशयात्रा निकाली गई। शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने भगवान श्रीराम के स्वरूप की पूजा-अर्चना कर किया।
विज्ञापन


कलशयात्रा में 551 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे कस्बे में भ्रमण किया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कथा के प्रथम दिन कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि केवल भक्ति करना और भगवान की कथा सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सुनी हुई कथा को अपने जीवन में उतारना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी संतों और धार्मिक ग्रंथों का यही संदेश है कि माता-पिता और गुरुओं का आदर-सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म होना चाहिए। महाराज ने भगवान श्री राम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना और स्तुति करने से सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस अवसर पर पूर्व गेल इंडिया के डायरेक्टर चौधरी शेर सिंह, अनिल सारस्वत, नीरज गुप्ता, भोला वर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, अनिल सिंह प्रधान, देवकीनंदन पांडेय, राजकुमार डिश, देवेंद्र शर्मा, रोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें