पिसावा में आवास प्रमाण पत्र के साथ लाभार्थी
- फोटो : samvad
कस्बे के प्रेम गार्डन में चेयरमैन अनीता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत लाभार्थियों के खातों में मकान बनाने के लिए पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये जमा किए गए। नगर पंचायत के 210 लाभार्थियों के खाते में रुपये भेजे गए हैं।
अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय, चेयरमैन प्रतिनिधि राजबाबू शर्मा, पूर्व प्रधान गंगासरण गुप्ता और समाजसेवी चेतराम शर्मा ने कहा कि लाभार्थियों को मजबूत और सुरक्षित मकान बनाना चाहिए तो किसी के झांसे में न आएं। इससे पहले 450 लाभार्थियों को राशि दी जा चुकी है। इस दौरान लेखाकार ऋषभ राठौर, जयकुमार, दीपक कुमार, त्रिलोक चंद शर्मा, राहुल आदि मौजूद रहे।