उपचार के दौरान मौजूद घायल मजदूर
- फोटो : samvad
जीटी रोड पर गांव खानगढी के पास शुक्रवार की दोपहर पौधों में पानी डालते समय हाइवे पर खड़े एक टैंकर से रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर कार्य कर रहा एक मजदूर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
टोल प्लाजा पर तैनात हाइवे कर्मी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह हाइवे प्रबंधन के कर्मचारी रोड पर डिवाइडर में लगे पेड़-पौधों में टैंकर से पानी डाल रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे कासगंज डिपो की एक अनुबंधित बस आई और उसने पानी से भरे टैंकर में टक्कर मार दी, जिससे टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहां कार्य कर रहे गांव गुदमई निवासी मजदूर अंकित घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
उपचार के दौरान मौजूद घायल मजदूर- फोटो : samvad