फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: 800 करोड़ से नादापुल पर बनेगा चार लेन का फ्लाईओवर, डीपीआर मंजूरी के लिए शासन को भेजी

Thu, 08 May 2025 01:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ से से मथुरा बाईपास एवं खैर जाने वाले मार्ग पर नादा पुल चौराहा स्थित है। यह चौराहा तीन नेशनल हाईवे को जोड़ता है। इस कारण यह अत्यधिक व्यस्ततम चौराहा है। इस चौराहे से हर दिन करीब 20 से 25 हजार वाहन गुजरते हैं। जिसमें करीब 11,000 भारी वाहन होते हैं।
विज्ञापन
नादा पुल से खेरेश्वर रोड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के नादापुल पर चार लेन के फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाएगा। सेतु निगम ने इसकी कार्य योजना तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेज दी है। माना जा रहा है कि अगले माह तक प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। इसके निर्माण पर 800 करोड़ की लागत आएगी। अफसरों का कहना है कि ड्राइंग तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन


शहर से मथुरा बाईपास एवं खैर जाने वाले मार्ग पर नादा पुल चौराहा स्थित है। यह चौराहा तीन नेशनल हाईवे को जोड़ता है। इस कारण यह अत्यधिक व्यस्ततम चौराहा है। इस चौराहे से हर दिन करीब 20 से 25 हजार वाहन गुजरते हैं। जिसमें करीब 11,000 भारी वाहन होते हैं। यह मार्ग राजधानी दिल्ली, जेवर हवाई अड्डा, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, डिफेंस कॉरिडोर, खैर, हरियाणा-पलवल, गाजियाबाद, बरौली, अनूपशहर, बुलंशहर, एटा, कानपुर, मथुरा, राजस्थान-भरतपुर और यमुना-एक्सप्रेस होकर लखनऊ को जाने वालीं सड़कों को जोड़ता है। दिल्ली, हरियाणा-पलवल एवं गाजियाबाद की ओर से शहर में आने वाले यातायात का प्रवेश मार्ग भी यही है। 

जिसके कारण इस चौराहे पर लगातार कई-कई घंटों तक जाम रहता है। कभी- कभी तो एंबुलेंस भी इसमें फंस जाती हैं। जिसे बाहर निकालने में पुलिसवालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस कारण चौराहे पर घंटों लगने वाले जाम से निजात पाने और यातायात घनत्व को कम करने के लिए फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाना है। इसके बनने से यातायात के आवागमन में सुगमता होगी।

नादापुल चौराहा हाईवे से लगभग 900 मीटर की दूरी पर है। यह दो राज्यों (दिल्ली व हरियाणा) के प्रवेश का प्रमुख मार्ग भी है। इस कारण यहां पर जाम की समस्या रहती है। ऐसे में फोरलेन फ्लाईओवर का प्रस्ताव दिया था। जिसकी कार्ययोजना बनाकर विभाग ने शासन को भेज दी है।- राजकुमार सहयोगी, विधायक, इगलास

विज्ञापन

नादापुल पर चार लेन के फ्लाईओवर की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। इगलास विधायक ने भी इसका प्रस्ताव दिया था। हरी झंडी मिलते ही, आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। - मोहित कुमार, डीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें