फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नगर निगम सेवा भवन में थूकने पर लगेगा जुर्माना

Sat, 13 Jun 2026 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
नगर निगम का सेवा भवन। - फोटो : Archive
विज्ञापन
नगर निगम सेवा भवन कार्यालय में अब गुटखा, तंबाकू और पान मसाला के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। गुटखा या तंबाकू सेवन करते या थूककर गंदगी फैलाते पाए जाने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन



नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने आदेश जारी कर पूरे परिसर को तत्काल प्रभाव से गुटका एवं तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान भवन की दीवारों, कोनों और शौचालयों में गुटखे की पीक और गंदगी मिलने से स्वच्छता व सौंदर्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था।


वर्तमान में भवन में रंगाई-पुताई और सुंदरीकरण कार्य भी चल रहा है, इसलिए स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है। आदेश के अनुसार परिसर में साथ ही संबंधित विभागाध्यक्ष की जवाबदेही भी तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें