फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कीटनाशक का छिड़काव कर रहे किसान की बिगड़ी तबीयत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जखैरा में बैंगन की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करते समय बृहस्पतिवार को किसान की मौत हो गई। बंटी सिंह की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

बंटी सिंह (32) पुत्र श्योदान सिंह किसान थे। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बढ़ौली गांव की तरफ उनके खेत हैं। उन्होंने करीब ढाई बीघा खेत में बैंगन की फसल की है। बृहस्पतिवार की शाम को वह फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इस दौरान उन्हें घबराहट हुई। वह स्प्रे मशीन को वहीं छोड़कर अपनी बाइक से गांव आ गए। घर पहुंचते ही वह गिर गए और अचेत हो गए। परिजन उन्हें संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बंटी के चाचा कंछी सिंह सचिव ने बताया है कि गर्मी कीटनाशक का छिड़काव करते समय दवा का गलत असर उनके शरीर पर हो गया। इससे बंटी की तबीयत बिगड़ी गई। वह दो भाईयों में बड़ा था। परिवार में एक बेटा-बेटी और पत्नी हैं। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें