क्षेत्र के गांव इमलानी में मंगलवार दोपहर बिजली गिरने से खेत में जा रहे किसान की मौत गई। ग्राम प्रधान ने पुलिस और प्रशासन को अवगत कराया है।
गांव के सुरजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता आठ भाई हैं, जिसमें चौथे नंबर के ताऊ करतार सिंह (60) मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे अपने खेतों की ओर जा रहे थे, रास्ते में बारिश के साथ बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए।
आसपास काम कर रहे महिला, बच्चों ने पास जाकर देखा तो उनकी गर्दन काली पड़ चुकी थी और मुंह से खून आ रहा था। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वृद्ध अविवाहित थे जोकि खेती बाड़ी कर जीवन यापन करते थे। प्रधान रामपाल सिंह ने इस मामले पुलिस समेत तहसील प्रशासन को सूचना दे दी है।
वृद्ध की मौत की सूचना मिली है, टीम को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कुलवीर सिंह, थानाध्यक्ष हरदुआगंज