फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नगरिया सिहानी में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, उसका शव पंखे के कुंडे पर साड़ी के फंदे से झूलता मिला। घटना के बाद ससुरालीजन भाग गए। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



गांव के लोगों ने बताया कि गांव के श्यामवीर का परिवार मंगलवार सुबह खेतों पर गया था, घर पर उसकी पत्नी राखी (24) अपने एक साल के बेटे के साथ घर पर थी।


सुबह करीब 11 बजे घर राखी की ननद खेत से आई तो भतीजे की रोने की आवाज पर कमरे में गई, जहां भाभी को फंदे पर झूलता देखकर चीख पुकार करने लगी, इस पर गांव के लोगों के साथ परिजन भी आ गए। घटना की सूचना राखी के मायके दादों के गांव जिरौली में दी गई। इस बीच ससुरालीजन राखी के एक साल के बेटे को लेकर घटनास्थल से चले गए, जिसमें सास, ससुर, जेठ, पति और ननद शामिल हैं।



राखी के पिता संजू ने गांव पहुंचकर ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन



मायके पक्ष का कहना था कि राखी की शादी वर्ष 2022 में की थी, उसका पति श्यामवीर नोएडा में रहकर एक कंपनी में मजदूरी करता है और घटना के समय वहीं मौजूद था। मृतका की मां सहित मायके पक्ष की महिलाएं पहुंची और सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत कारण पता चल पाएगा और प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें