फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खानदानी भाई ने दोस्त संग मिलकर किया था सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने बरौठा नहर के समीप युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए युवकों में युवती का खानदानी भाई और उसका दोस्त शामिल है।
विज्ञापन

सीओ अतरौली राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि शौहर से विवाद के बाद गौतमबुद्ध नगर की के जेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता के साथ रहने वाली 24 वर्षीय युवती शुक्रवार को हरदुआगंज के एक गांव में रह रही अपनी मां के पास आई थी। पीड़िता का आरोप था कि शाम को वापस जाते समय उसका खानदानी भाई उसे धाेखे से बाइक से बरौठा की अपर गंग नहर की पटरी पर ले गया, जिसके साथ उसका दोस्त सौरभ निवासी नरौना आकापुर भी था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसे जबरन शराब पिलाई, जिसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें