फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मरीजों पर एक सिलिंडर मिलेगा, नोडल अधिकारी करेंगे सत्यापित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन की जबरदस्त किल्लत के बीच जिला प्रशासन ने निजी अस्पतालों में गैस आपूर्ति के लिए नया नियम लागू किया है। अब दो मरीजों के सापेक्ष एक सिलिंडर 24 घंटे के लिए मिलेगा। जिला प्रशासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी के सत्यापन के बाद ही सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पतालों को खपत का पूरा विवरण रखना होगा। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट परिसर में कोविड की बैठक के दौरान ऑक्सीजन की उपलब्धता व खपत की भी समीक्षा की। सीएमओ ने बताया कि एक सिलिंडर से एक साथ दो मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकती है। इस पर डीएम ने नियम तय किया कि निजी अस्पतालों को दो मरीजों के लिए एक सिलिंडर दिया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार नगर मजिस्ट्रेट प्रोटोकॉल जारी करेंगे।
जनपद में जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन सहित बेड उपलब्ध हैं, उसकी सूचना मुख्य विकास अधिकारी एवं कोरोना कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए। जिससे कि वहां संक्रमित मरीज को भर्ती कराया जा सके। सीएमओ अपनी देखरेख में इस प्रक्रिया को कराएंगे।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि कोविड-19 के उपचार के लिए जिन निजी हॉस्पिटल को अनुमति प्रदान की गई है। उनके द्वारा ऑक्सीजन बेड पर मरीजों के सापेक्ष कुल खपत ऑक्सीजन की कोई
लॉग बुक नहीं बनाई गई है।
डीएम ने निर्देश दिए कि निजी चिकित्सालयों के नोडल अधिकारी तत्काल ऑक्सीजन की खपत की लॉग बुक तैयार कराएं। सीएमओ को निर्देश दिए कि निजी एवं राजकीय/सरकारी चिकित्सालयों में ऑक्सीजन बेडों की संख्या बढ़ाई जाए। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल व सीएमओ को निर्देश दिए कि निजी चिकित्सालयों को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, उनकी आपूर्ति एवं खपत का विवरण प्रस्तुत करें।
दीनदयाल के पास नहीं है कोविड मरीजों का रिकॉर्ड
समीक्षा बैठक में कोरोना कंट्रोल रूम की प्रभारी स्मृति गौतम ने दीनदयाल अस्पताल की अव्यवस्थाओं के संबंध में डीएम के सामने रिपोर्ट रखी। उन्होंने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में फैसिलिटी एलोकेशन नहीं हो पा रहा है। अस्पताल के ऑपरेटर से जानकारी किए जाने पर संज्ञान में आया है कि उनके पास मरीजों का रिकॉर्ड नहीं है। इस डीएम ने दीनदयाल में फैसिलिटी एलोकेशन और कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मरीजों को डिस्चार्ज सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
स्मृति गौतम ने बताया कि बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 की जांच के दौरान यात्रियों द्वारा अपने नाम-पते को छिपाया जा रहा है, जिससे कोविड संक्रमित आने पर उनको होम आइसोलेशन/कोविड अस्पताल में भर्ती कराने में समस्या आ रही है। डीएम ने निर्देश दिए कि बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन पर आधार कार्ड लेकर कोविड-19 की जांच किया जाना सुनिश्चित करें।
कोविड अस्पतालों के लिए अधिकारी नामित
जिला प्रशासन ने निजी कोविड अस्पतालों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। इनका कार्य संक्रमित मरीजों के संबंध में निजी चिकित्सालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराए जाने, सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर इलाज फीस वसूल किए जाने, रेमडेसिविर इंजेक्शन का उपयोग तथा ऑक्सीजन की खपत का पर्यवेक्षण करने का कार्य तय किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल नोडल अधिकारी
वरुण हॉस्पिटल डा. दुर्गेश
एसजेडी हॉस्पिटल डा. ब्रजमोहन
रूसा हॉस्पिटल डा. अनुपम भास्कर
मिथराज हॉस्पिटल डा. माथुर
जीवन ज्योति हॉस्पिटल डा. एसपी सिंह
वकार हॉस्पिटल डा. कमल सिंह
नारायणी हॉस्पिटल डा. एसके वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें