फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नगाइचपाड़ा क्षेत्र में बनेगा अंत्येष्टि स्थल, 42 लाख मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला नगाइचपाड़ा में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होगा। इसके लिए शासन से 42 लाख रुपये का बजट भी जारी हुआ है। नगर पालिका ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्ला नगाइचपाड़ा इलाके में पिलखुनी नहर के पास श्मशान की खाली भूमि पड़ी है। यहां लोग अंतिम संस्कार के लिए शवों को भी ले जाते हैं, लेकिन पक्का निर्माण न होने से बारिश व सर्दियों में लोगों को परेशानी होती थी। समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने यहां पक्का निर्माण करने के लिए शासन को डीपीआर भेजकर बजट की मांग की। स्वीकृति देते शासन ने निर्माण के लिए 42 लाख रुपये जारी किए हैं। पालिका ने इस माह टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसे पूरा कराकर जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। इस स्थल को नगाइचपाड़ा, भानपाड़ा, खत्रीपाड़ा सहित नगर के सर्व समाज के लोग प्रयोग में ले सकेंगे।



यह होगा निर्माण कार्य

दो बंद और दो खुले शवदाह स्थल बनेंगे। पेयजल की सुविधा, फुटपाथ, धार्मिक स्थल व लोगों के बैठने के लिए स्थान बनाया जाएगा।

वर्जन ..

- अंतिम संस्कार के दौरान परेशानियों को देखते हुए हमने पक्का निर्माण कराने के लिए शासन से धन की मांग की थी। टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। 42 लाख रुपये इसपर खर्च होंगे। जल्द ही अंत्येष्टि स्थल का पक्का निर्माण कराया जाएगा। - वीरेंद्र सिंह लोधी, चेयरमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें