फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मीट फैक्टरी की बस की टक्कर से गाय की मौत, हुआ हंगामा

विज्ञापन
मौके पर हंगामा करते लोग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप वृहस्पतिवार रात 8:30 बजे के करीब दिल्ली-कानपुर हाइवे पर मीट फैक्टरी की एक बस ने एक गाय को टक्कर मार दी, जिससे गाय मर गई। जानकारी मिलने पर गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का आश्वासन देकर सबको शांत किया। गाय को दफनाया गया।
विज्ञापन

दिल्ली-कानपुर जीटी रोड हाईवे पर मीट फैक्टरी की एक बस ने रोरावर क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप के समीप एक गाय को टक्कर मार दी, जिससे गाय मर गई। जानकारी पर गोरक्षक दल एवं नादा गोशाला के केयर टेकर सुधीर ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाय को हाइवे से हटाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने पर रोरावर थाना पुलिस पहुंची। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए सबको शांत किया। गाय को दफनाया गया। सुधीर ठाकुर ने बताया कि बस एक मीट फैक्टरी के स्टाफ को छोड़ने जा रही थी, जिसका पीछा उनके कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार ने किया तो बस के स्टाफ ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मौके पर सुधीर ठाकुर, रूपेश सारस्वत, रिंकू राणा, संजू चौधरी, यशपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें