फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : घर के दरवाजे पर खेलते बच्चे की पानी में डूबने से मौत

विज्ञापन
पानी में डूबने से बच्चे की मौत। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के धनीपुर इलाके की गंगा नगर कॉलोनी में घर के दरवाजे पर खेलते समय 14 माह के बच्चे की गंदे पानी के गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत हो गई। जब तक परिवार वालों का ध्यान बच्चे पर गया, तब तक देर हो चुकी थी। आनन-फानन बच्चे को विष्णुपुरी के एक निजी नर्सिंग होम लाया गया, मगर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी और जानकारी की गई थी।
विज्ञापन

डोरी नगर निवासी मजदूर विष्णु कुमार शर्मा का अपनी पत्नी मोहिनी से दो माह पहले विवाद हो गया था। तभी से मोहिनी अपने 14 माह के बेटे नोनू उर्फ कपिल के साथ गंगा नगर कॉलोनी स्थित मायके में पिता कमल शर्मा के पास रह रही थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे बालक नोनू घर में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह बाहर निकल आया। बच्चा गेट के पास घर का गंदा पानी एकत्रित करने के लिए बने गड्ढे में गिर गया। वहीं, काम की व्यस्तता के चलते परिवार के लोग ध्यान नहीं दे पाए। जब उनका बच्चे की ओर ध्यान गया तो तलाश की। बच्चा गड्ढे में मिला। इस पर तत्काल बालक को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर इलाका पुलिस भी आ गई। गांधीपार्क पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने इस मामले में इत्तेफाकिया लिखकर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें