कोरोना से जंग जीतकर जीवन ज्योति हॉस्पिटल से 35 मरीज शनिवार को डिस्चार्ज हो गए।
डिस्चार्ज होने पर उन्होंने कोरोना योद्धाओं का शुक्रिया अदा किया। कहा कि आज वह स्वस्थ है तो इसके लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सहित जीवन ज्योति हॉस्पिटल स्टाफ का धन्यवाद करते हैं, जो दिन रात मेहनत कर कोरोना मरीजों की सेवा में लगे हैं। मरीजों ने बताया कि यहां अस्पताल में खाने-पीने, साफ-सफाई, साबुन, सैनिटाइजर तत्काल उपलब्ध होता है तथा मरीज को कोई परेशानी नही होती थी। इस मौके पर मौजूद नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ दुर्गेश कुमार ने जीवन ज्योति हॉस्पिटल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ब्यूरो