फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गर्म दूध से झुलसे बच्चे की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के एक बच्चे की दूध से जलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में शोक छा गया। साजिद खान का ढाई वर्षीय बेटा रुहान करीब दस दिन पहले छत पर खेल रहा था। छत पर ही गर्म दूध का भगोना रखा था। किसी प्रकार उसमें हाथ लगने से गर्म दूध छलक कर बच्चे के मुंह पर गिर गया और बच्चा बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन




आनन फानन परिजन उपचार हेतु बच्चे अलीगढ़ ले गए। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को बच्चे की मौत हो गई। मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो परिवार में शो छा गया। परिजनों ने बच्चे के शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें