थाना गभाना अंतर्गत आज सुबह एक गाड़ी एटा से दिल्ली की ओर जाते समय डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई एवं अन्य घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान दो अन्य लोगों की भी मृत्यु हो गई। इसी के आगे एक और गाड़ी चल रही थी। उस गाड़ी की सीएनजी भी खत्म हो गई थी, जिस कारण सभी लोग गाड़ी से बाहर निकलकर दिल्ली की ओर जाने के लिए एक ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद लेकर बैठ गये। थोड़ी दूर चलने के बाद दिल्ली की ओर से आते हुए एक कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिसमें एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। अन्य घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। कैंटर को कब्जे में लिया गया है । चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जा रहा है, अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति है ।- मृगांक शेखर, एसपी सिटी, अलीगढ़