फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे घेरकर झपटी मौत: पहले महिला को सांड़ ने पटका, उससे बची तो सड़क हादसे ने ले ली जान, पति-पुत्र घायल

Sun, 15 Jun 2025 03:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला को एक सांड़ ने पटक दिया। घायल महिला को उसके पति और पुत्र उपचार कराकर घर जा रहे थे। रास्ते में एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से महिला की मौत हो गई और पति-पुत्र घायल हो गए। 
विज्ञापन
गुड्डो देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की अतरौली कोतवाली के गांव चपौटा में एक महिला गुड्डी देवी (50) पर 13 जून शाम सांड़ ने हमला कर दिया और उन्हें उठाकर पटक दिया। रात में इलाज कराने के बाद पति और पुत्र उन्हें लेकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अतरौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। इस हादसे में महिला के पति और पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गुड्डी देवी चपौटा निवासी इंद्रजीत सिंह की पत्नी थी। 13 जून शाम उनके खेत में मक्का निकासी हो रही थी। शाम करीब पांच बजे इंद्रजीत और उनका बेटा प्रेम उर्फ शेरा ट्रैक्टर-ट्राली में मक्का लादकर घर रखने चले गए, गुड्डी देवी खेत पर ही थी। ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान एक सांड़ खेत पर पहुंच गया। गुड्डी देवी ने उसे भगाने की कोशिश की तो उसने उनपर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े और सांड़ को भगाया।

इसकी सूचना पर इंद्रजीत और उनका पुत्र शेर बाइक लेकर खेत पर पहुंचे और वहां से घायल गुड्डी देवी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली पर लेकर पहुंचे। उनका इलाज कराने के बाद रात करीब दस बजे ये तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। अतरौली में रामघाट रोड पर स्थित गैस एजेंसी के पास कोई अज्ञात वाहन इनकी बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें