लॉकडाउन के दौरान मेडिकल कॉलेज में नौकरी कर रही मां का आई कार्ड लटका कर घूम रहे युवक को पुलिस ने रोक लिया। वह इस आई कार्ड को लटका कर पुलिस को कई जगह चकमा देकर इधर-उधर घूम रहा था। बाद में पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।
शनिवार को पुलिस तस्वीर महल पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को पहले ही सूचना मिल चुकी थी एक लड़का गले में आई कार्ड लटका कर घूम रहा है। तस्वीर महल पहुंचने पर पुलिस ने उसे रोक लिया। जब उसका आई कार्ड चेक किया गया तो वह उसकी मां का पाया गया। लड़के ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां को लेने जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने उस को सख्त हिदायत देते हुए आगे से ऐसा नहीं करने के निर्देश दिए और छोड़ दिया।