फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदुआगंज का एल वन हॉस्पिटल फिर शुरू, केवल बंदियों का उपचार होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले एक महीने से बंद पड़ा हरदुआगंज का कोविड-19 एल वन हॉस्पिटल अब फिर से शुरू कर दिया गया है। अब यहां पर जिला कारागार से लाए गए संक्रमण ग्रस्त बीमार बंदी भर्ती किए जाएंगे। जिनका उपचार यहां पर किया जाएगा। इस तरह बंदियों का सामान्य मरीजों से अलग उपचार किया जा सकेगा। हरदुआगंज में 30 बेड की क्षमता वाला एल वन हॉस्पिटल पिछले एक महीने से बंद पड़ा था।
विज्ञापन

अब यहां कुछ सुविधाओं को दुरुस्त करके इसको फिर से शुरू कर दिया गया है। अब तक जेल के संक्रमित बंदियों को अन्य मरीजों के साथ ही उपचार किया जाता रहा है। लेकिन अब उनको अलग से यहां पर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। सुरक्षा कारणों से भी यह एक अच्छी पहल मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें