थाना गांधी पार्क स्थित पथवारी मंदिर में जाल लगाने को लेकर पिछले दिनों दो समुदायों में विवाद हो गया था। इस पर हिंदू नेताओं ने प्रशासन से घंटा लगवाने की मांग की थी। 29 दिसंबर को पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने मंदिर पर घंटा लगाया।
अलीगढ़ के कमालपुर स्थित पथवारी मंदिर में घंटा लगाने को लेकर चल रहा विवाद 29 दिसंबर को निपट गया। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने मंदिर में घंटा लगाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
थाना गांधी पार्क स्थित पथवारी मंदिर में जाल लगाने को लेकर पिछले दिनों दो समुदायों में विवाद हो गया था। भाजयुमो के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू और पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने पुलिस की मौजूदगी में जाल लगवाया था, लेकिन प्रधान ने घंटा नहीं लगाने दिया था।
इस पर हिंदू नेताओं ने प्रशासन से घंटा लगवाने की मांग की थी। 29 दिसंबर को पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने मंदिर पर घंटा लगाया। इस संबंध में पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने बताया कि मंदिर पर घंटा लगा दिया गया है। अब वहां कोई विवाद नहीं है।