फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और भी शांति जूझ रहीं जिंदगी और मौत से

Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। किडनी कांड में पुलिस द्वारा जांच में धाराएं घटाए जाने पर शांति देवी का परिवार पुलिस की कार्यशैली से खफा है। शनिवार को शांति देवी को परिजन एसएसपी दफ्तर लेकर पहुंचे और वहां अपनी तरह के दो अन्य केस भी एसएसपी के सामने रखे। इस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे जांच में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरतने देंगे। एसएसपी को वीर सिंह ने बताया कि उनकी मां के अलावा मंजू देवी के साथ भी डॉक्टर ने ऐसा ही किया है। इसके अलावा सराय भूखी की एक अन्य युवती के साथ भी चार साल पहले ऐसा किया कि वह आज तक जिंदगी और मौत से जूझ रही है। गरीबी के चलते परिवार इलाज कराना तो दूर लड़ाई लड़ने तक को तैयार नहीं है। ऐसे में अगर शांति देवी से जुड़े मुकदमे की धारा घटा दी जाए तो फिर डॉक्टर के हौसले बुलंद होंगे। वीर सिंह ने जांच किसी अन्य जिले से या किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग रखी। वीर सिंह ने जांच एएसपी पवन कुमार से कराने का प्रस्ताव भी एसएसपी के सामने रखा। साथ में डीएनए की मांग भी रखी, जो अब सोमवार को सैंपल लेकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-शांति देवी प्रकरण में जांच पर परिवार ने आपत्ति जताई है। मगर अभी सीओ स्तर से चार्जशीट का पर्यवेक्षण होना है। उसमें जो भी सवाल होंगे, उन पर पुलिस से पूछा जाएगा। साथ में एसपीओ की राय और एक्सपर्ट की राय लेने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई होगी। रहा सवाल विवेचना बदलने का तो अगर परिवार चाहेगा तो प्रकरण डीआईजी के समक्ष स्थानांतरित किया जाएगा।-पीयूष मोर्डिया एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें