फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को फुसलाया तो जाओगे थाने

Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। एएमयू कैंपस के बाद अब विवि प्रशासन ने जेएन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की ठानी है। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दवा की दुकानों और पैथलॉजी लैब के दलालों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अशरफ मलिक और प्रॉक्टर इंचार्ज ने नोटिस जारी कर जकरिया मार्केट के दवा दुकानदारों, दलालों और टैक्सी के ड्राइवरों को आगाह किया है कि अगर गरीब मरीजों को रिझाते हुए, फुसलाते हुए पाए गए तो पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हॉस्पिटल के बाहर दवा की दुकानों, सड़क आदि पर दलाल सक्रिय रहते हैं। यह पैसे लेकर कुछ खास सुविधाएं दिलाने का वायदा करते हैं। समय-समय पर इनकी शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रशासन तक पहुंचती है। इन दलालों की सक्रियता के चलते गरीब मरीजों को वह लाभ
विज्ञापन

नहीं मिल पाता जिसके वह हकदार होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें