फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई में सूचना लेना होगा आसान

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। विभागीय विकास कार्याें एवं अन्य क्रियाकलापों की जानकारी के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी सरकारी विभाग विकास कार्य समेत अन्य सार्वजनिक सूचनाओं को नेट पर अपलोड करेंगे। कोई भी एक क्लिक मारकर ब्योरा एकत्र कर सकेगा। राज्य सूचना आयुक्त ने आरटीआई एक्ट के प्रावधानों का हवाला देते हुए इसके आदेश कर दिये हैं।
विज्ञापन

सरकारी विभागों द्वारा किये जाने वाले विकास कार्यों एवं अन्य विभागीय कामों का ब्योरा जानने में लोगों की चप्पलें घिस जाती हैं। विशेष रूप से यदि उक्त विकास कार्य से किसी का कोई नुकसान हो रहा हो तो वह उसके बारे में जानने को खासा व्यग्र रहता है। लेकिन अब लोगों को सूचना के लिये भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभागीय वेबसाइट पर जाकर एक क्लिक में सभी सार्वजनिक सूचनाओं और विकास कार्यों का ब्योरा कुछ ही पलों में सामने होगा। राज्य सूचना आयुक्त सैयद हैदर अब्बास रिजवी ने इसके आदेश कर दिये हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि आरटीआई एक्ट की धारा चार (1)बी में इसका प्रावधान है। इसके तहत विभागों की ज्यादा से ज्यादा सूचनाएं नेट पर डाले जाने का प्रावधान है। उन्होंने सभी विभागों को आदेशों का पालन करने अथवा कार्रवाई के लिये तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें