फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने की युवती को खींचने की कोशिश, हंगामा

Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
--कुछ प्रमुख खबरें--
विज्ञापन


तीन स्थानों से लाखों की चोरी
अलीगढ़। महानगर में रविवार रात तीन स्थानों पर बदमाशों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। तीनों मामलों में पुलिस को सूचना दे दी गई है।
सासनीगेट क्षेत्र के माधव विहार निवासी कपिल सत्या रविवार को अपनी ससुराल खंदारी आगरा परिवार के साथ गया था। उनके पीछे शौचालय में कूमल लगाकर बदमाश अंदर घुस गए। जहां से 3 तोले सोने के जेवर व 20 हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए। वहीं दूसरी ओर बन्नादेवी क्षेत्र के पंचशीलपुरम निवासी विनोद खन्ना अपने गांव कौड़ियागंज गए थे। उनके पीछे मकान का ताला तोड़कर बदमाश 500 ग्राम चांदी सहित तीन लाख रुपये की कीमत के जेवर चुरा ले गए। जिसकी सूचना पुलिस को देते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर, जयगंज निवासी विनोद वार्ष्णेय के कारखाने से बीती रात चोर ताला तोड़कर हजारों का माल चोरी कर ले गए। चोर यहां से इलेक्ट्रानिक आयटम आदि ले गए हैं।
-------


जहरखुरानों ने लूटी 8 हजार की नकदी
अलीगढ़। अलीगढ़ से हरियाणा वापस जाते समय एक युवक को जहरखुरानी का शिकार बनाकर उससे हजारों की नकदी लूट ली गई।
हरियाणा के कौछली निवासी किशन पुत्र रघुवीर अपनी ससुराल पालीमुकीमपुर आया हुआ था। जहां से वह सोमवार सुबह हरियाणा जाने के लिए वह मसूदाबाद बस स्टैंड पर आया। उसे किसी ने अपने झांसे में लेकर जहरखुरानी का शिकार बना लिया। जिससे किशन बेहोश हो गया। जिसका लाभ उठाते हुए 8 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान लूट ले गए। बेहोशी अवस्था में मिले किशन को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होश आने पर उसने अपनी आप बीती बताई।
विज्ञापन

-----

घर के बाहर बैठे बच्चे को लगी गोली
अलीगढ़। सासनीगेट क्षेत्र के सराय हरनारायण में घर के बाहर बैठा बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। यह गोली किसने चलाई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
सराय हरनारायण निवासी 8 वर्षीय अभय पुत्र राजकुमार अपनी मां कुंती व बहन गुड़िया के साथ गत रात घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी अचानक कहीं से चली गोली अभय के पैर में जा लगी। गोली लगते ही मोहल्ले में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर जांच शुरू कर दी है।


खाते से निकाले 40 हजार
अलीगढ़। गांधीपार्क क्षेत्रांतर्गत पड़ाव दुबे स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक खाताधरक के खाते से हजारों की नकदी गायब हो गई। जिसकी शिकायत अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
एटा चुंगी के रामनगर निवासी चंद्रपाल कुशवाहा का आरोप है कि 14 जून को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पड़ाव दुबे स्थित बैंक में उसके खाते से 40 हजार रुपये की नगदी गायब हो गई। यह रकम किसने निकाली इस बारे में बैंक प्रबंधक से भी जानकारी की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---

प्यार में मिला धोखा, अब करने पहुंची शिकायत
अलीगढ़। गोरखपुर में बैठकर दादों के युवक से मिस्ड कॉल के जरिये प्रेम विवाह करने वाली युवती को अब आकर प्यार में धोखा मिला है। इसे लेकर युवती सोमवार को एसएसपी से शिकायत करने पहुंची। युवती ने बताया कि मिस्ड कॉल के जरिये दोनों में संपर्क हुआ और बात भागकर शादी तक पहुंच गई। तीन माह पहले अचानक युवक एक लाख रुपया व कुछ जेवरात लेकर गायब हो गया। अब पता चला है कि उसने अपने गांव में आकर दूसरी शादी कर ली है। अलीगढ़। परिवार की मंशा के खिलाफ प्रेम विवाह रचाने वाली नगला मेहताब देहली गेट की युवती को सोमवार को कोर्ट में बयान देने जाते समय परिजनों ने कचहरी के गेट पर खींचकर ले जाने का प्रयास किया। मगर दोनों पक्षों के वकील व पुलिस के हरकत में आने पर मसला टल गया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। बताया गया है कि नगला मेहताब निवासी युवती ने मडराक निवासी युवक संग प्रेम विवाह किया है। हालांकि परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया था। मगर युवती व युवक अपने पक्ष में हाईकोर्ट से आदेश ले आए। इस आदेश के सहारे पुलिस ने युवती को कोर्ट में बयान देने के लिए कहा था। यह खबर युवती के परिजनों को लगी तो वह खींचने पहुंच गए। मगर वकीलों के हंगामे पर युवती बच गई। हालांकि युवती के बयान नहीं हो सकी। अदालत ने उम्र संबंधी प्रमाण पत्र मांगा है और अगली तारीख 14 अगस्त नियत कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें