अलीगढ़। कम वोल्टेज, ओवर लोडिंग और कटौती की समस्या से अब छुटकारा मिल जाएगा। चार सबस्टेशन के उपभोक्ताओं को गर्मी में भी अब भरपूर बिजली मिलेगी। शनिवार को खैर में नया बिजलीघर चालू कर दिया गया है।
खैर, जट्टारी, जहांगीरपुर के 132 और विनुपुर के 133 केवी सबस्टेशन से जुड़े लोगों के लिए शनिवार का दिन खासा महत्वपूर्ण था। शनिवार को खैर में 220 केवीए के नए बिजलीघर का उद्घाटन किया गया। नए बिजलीघर से इन चारों स्टेशन को बिजली सप्लाई की जाएगी। अभी तक अतरौली के 220 केवीए बिजलीघर से शहर और खैर में सप्लाई दी जाती थी।
यह कहना है कि आगरा ट्रांसमीशन के चीफ इंजीनियर आरके शर्मा और एक्सईएन अतरौली पुनीत गुप्ता का। उद्घाटन के मौके पर दोनों ही अधिकारी खैर में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अगर खैर बिजलीघर में कोई दिक्कत आ जाती है तो कुछ ही समय में चारों सबस्टेशन को अतरौली से जोड़ दिया जाएगा। नए बिजलीघर की लागत 35 करोड़ रुपये आई है।
बाक्स...........
आज बंद रहेगी किला रोड की बिजली
अलीगढ़। रेलवे क्रासिंग पुल पर निर्माण कार्य के चलते 33 केवी सबस्टेशन, किला रोड पर 11 केवी की शिफ्टिंग का काम रविवार को किया जाएगा। अधिशासी अभियंता पी अग्रवाल ने बताया कि सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक किला रोड से जुडे़ इलाकों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।