फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे सोमवार को बाबा को किया जलाभिषेक

Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गभाना। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को कन्होई स्थित भुमियंा बाबा आश्रम मंदिर परिसर भुमियां बाबा के जयकारों से गूंज उठा और बाबा की समाधि पर श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक कर मनोत्तियां मांगी।
विज्ञापन

भुमियंा बाबा आश्रम पर श्रावण मास के दूसरे सोमवार को पारंपरिक मेले का आयोजन हुआ। तड़के चार बजे से ही मंदिर परिसर में घंटे घड़ियाल गूंजने लगे और श्रद्धालु भुमियां बाबा की जयकारे लगा रहे थे। श्रद्धालुओं ने बाबा पर बेल, धतूरा, आदि चढ़ाकर मनोत्तियां मांगी। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का श्रद्धालुओं ने आनंद उठाया। मेले की सुरक्षा व्यवस्था थाना प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने संभाली। उपजिलाधिकारी राजपाल सिंह, सीओ गभाना कल्याण सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । मेला परिसर में तीन श्रद्धालुओं के कुंडल, तोड़ ले गए। कार्यक्रम में संरक्षक हरपाल सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, डा. श्याम सुंदर वशिष्ठ, रवि सिंह, प्रदीप सिंह, गोपाल, आदि का सहयोग रहा।

भुमियां बाबा का जलाभिषेक करने जा रहे थे युवक
हेडिंग
हादसों में दो की मौत, तीन घायल
प्वाइंटर
बाइक सवार गिरीश के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा
एक अन्य हादसे में जीटी रोड ओवर ब्रिज पर हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गभाना। क्षेत्र के गंाव कुलवा मे भुमियंा बाबा आश्रम पर बाबा का जलाभिषेक करने आ रहे बाइक सवारों की बाइकों की भिडंत में एक राहगीर समेत चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां एक युवक की मौत हो गयी। दूसरी ओर जीटी रोड ओवरब्रिज पर भी एक युवक की हादसे में मौत हो गई है।
विज्ञापन

जवां के सिकंद्ररपुर कोटा के चन्द्रबोस (18) पुत्र बदन सिंह] उसका दोस्त कालू बाइक से कन्होई स्थ्ति भुमियंा बाबा आश्रम पर बाबा का जलाभिषेक करने जा रहे थे, जैसे ही कुलवा गांव में पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक की भिड़ंत हो गयी। बाइक सवार गिरीश व पैदल जा रहे राहगीर दुर्जन सिंह निवासी कुलवा समेत चारों घायल हो गये । सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए चन्द्रबोस को मेडिकल में उपचार के लिए भेज दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक के चाचा अशोक ने बाइक सवार गिरीश के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं । दूसरी ओर जीटी रोड ओवरब्रिज पर एक हादसे में गजेंद्र पुत्र सोमवार 30 निवासी नईबस्ती रामपुर की हादसे में मौत हो गई। मोटर साइकिल से अलीगढ़ की ओर जा रहा था।

बदहाल सड़क से गुस्साए लोगों ने धरना दिया
गभाना। दौरऊ से जट्टारी और सोमना से खैर तक बदहाल पड़ी सड़क को लेकर क्षेत्रिय जनता ने तहसील पर पहुंच कर धरना दिया। बाद में तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त कर घर चले गये । युवा भाजपा नेता सूरज सिंह, मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को तहसील मुख्यालय पर दर्जन भर से अधिक ग्रामीण पहुंच गये। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार आश्वासन मिलने के बाद भी समस्या का हल नही हुआ मजबूरन धरने पर बैठे सूचना मिलने पर तहसीलदार ओमवीर सिंह ने लोगों को समझाया। तब कहीं जाकर धरना समाप्त कर दिया और तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंप दिया। इस मौके पर ब्राह्मजीत, अंशुमान, लवकुश, पवन गुप्ता, अवनीश, मनोज, संदीप गिरी, कमल सिंह आदि ।
विज्ञापन


गभाना फोटो कैप्सन
01,2 पर बाबा की समाधी पर जलाभिषेक करते श्रद्वालु
03 बाबा के प्राचीन कूआ पर जलाभिषेक करते श्रद्वालु,
04,5, बाबा की समाधी पर जल चढाने को लेकर लगी लम्बी कतार
06 तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें