गभाना। लोधा थाना क्षेत्र के गांव खुसखबर खेड़ा का किशोर अपनी मां के साथ शौच करने गया वहां मौजूद बाइक सवार तीन युवक किशोर को बहलाकर पास में ही ज्वार के खेत में ले गए और तीनों ने उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
लोधा थाना क्षेत्र के गांव खुसखबर खेडा के निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि मेरा 13 वर्षीय बेटा अपनी मां के साथ शौच करने गया था। भुखरावली साहरा सिटी के पास एक बाइक पर खड़ा देख वह उसके पास चला गया। वहां मौजूद तीनों लोगाें किशोर को बहला- फुसलाकर ज्वार के खेत में ले गये। तीनों ने उससे कुकर्म किया। मां उसे तलाशते हुए आयी तो उसने आपबीती सुनायी। मामले में भुखरावली के कालिया, रिंका, गोविंदा को नामजद किया। इस संबंध में थाना प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा हैं और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
लावारिस एक्टिवा मिली
गभाना। जीटी रोड महरावल के पास लावारिस हालत में सफेद एक्टिवा मिली पुलिस ने थाने मे लाकर जमा कर दिया है। वाहन स्वामी की तलाश की जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार भरतरी चौकी इंचार्ज विजेंद्र सिंह रात्रि में गश्त कर रहे थे। अचानक महरावल के निकट सफेद रंग का एक्टिवा खड़ा हुआ दिखायी। काफी देर तक वाहन स्वामी को तलाश किया, लेकिन पता नही चल सका । थाने लाकर उसको जमा कर दिया।