फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता को गोली मारी

Wed, 30 Apr 2014 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
खैर। कोतवाली क्षेत्र में बदमाश बेखौफ होते जा रहे है। मंगलवार को बाइक सवार हमलावरों ने सुबह सवेरे एक पब्लिक स्कूल के एमडी और बसपा नेता पर फायरिंग कर उनकी हत्या का प्रयास किया। वो तो उन्होंने शोर मचाते हुये बाइक छोड़ खेतों में दौड़ लगा दी। जिससे अनेक राहगीर और स्कूली बच्चे रुक गए। जिस पर हमलावर अपने को घिरता देख भाग गए। एक गोली बसपा नेता की कमर को छूती हुई घायल कर गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। घटना को लेकर कस्बावासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमना रोड पर स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के एमडी और बसपा नेता मनोज राठी कस्बा में अलीगढ़ रोड नई बस्ती में रहते है। मंगलवार की सुबह सात बजे अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे। सोमना रोड पर सैयद से आगे पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने चलती बाइक से उस पर फायरिंग कर दी। इतने में ही दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश भी आ गए तथा तमंचा लोड करने लगे। जिससे मनोज हड़बड़ा गए तथा शोर मचाते हुए बाइक छोड़ खेतों की तरफ दौड़ लगा दी। इस दौरान एक गोली उनकी कमर को छूकर घायल करती हुई निकल गई। शोर सुनकर मौके पर राहगीरों में अफरातफरी मच गई। कुछ राहगीर रुक गए, जिन्हें देख हमलावरों के पैर उखड़ गए और वो भाग गए। कुछ ही देर में सूचना पर मनोज के साथी दीपक, प्रदीप और मनोज पहुंच गए तथा उन्हें घायल अवस्था में लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मनोज राठी का कहना है कि उसका किसी से न कोई रंजिश है न ही कोई विवाद हुआ है। हमलवार क्यों मारना चाहते थे, पता नहीं, लेकिन सामने आने पर हमलावरों को पहचान लेेंगे। एसएसआई ऊदल सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट चार अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली है छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें