फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर कंगाल हुए एटीएम

Sat, 02 Nov 2013 05:39 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। धनतेरस पर जहां बाजार में धनवर्षा हुई वहीं एटीएम कंगाल हो गए। महानगर में प्रमुख स्थानों पर लगे एक दर्जन से ज्यादा एटीएम में या तो कैश खत्म हो गया या फिर उनमें तकनीकि खराबी आ गई। इसके चलते लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को घंटाघर स्थित एसबीआई मुख्य शाखा, सेंटर प्वाइंट स्थित एसबीआई, केनरा बैंक एवं कॉरपोरेशन बैंक, रामघाट रोड स्थित ओवरसीज बैंक, गांधीपार्क स्थित बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, मैरिस रोड एवं खैर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में कैश खत्म हो गया। इन एटीएम से हजारों लोग निराश होकर लौटे। लीड बैंक प्रबंधक विधु मोहन ने बताया कि बैंकों को पहले ही निर्देशित कर दिया गया है। कल फिर फोन कर वास्तु स्थिति का जायजा लूंगा। उपभोक्ताओं की परेशानी दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें