फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश मैदान में आज गरजेंगे राहुल

Wed, 09 Oct 2013 05:37 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की धन्यवाद रैली बुधवार सुबह 11 बजे नुमाइश मैदान में होगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के मुताबिक भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन और खाद्य सुरक्षा बिल पास कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने पर इस महारैली का आयोजन होगा। नरेंद्र मोदी की बढ़ती सभाओं और उसमें उमड़ने वाली भीड़ से बेचैन कांग्रेस भी चुनावी ताल ठोंक रही है ताकि हर तरह से पार्टी को मजबूती दी जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम तक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित वेस्ट यूपी के कई बड़े नेता अलीगढ़ पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष ने नुमाइश गेस्ट हाउस में मीटिंग कर तैयारियों की खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। इधर, एसपीजी ने दोपहर बाद नुमाइश के मुक्ताकाश मैदान में बन रहे हेलीपैड से सभास्थल तक फ्लीट का रिहर्सल किया। हेलीपैड का काम पूरा नहीं होने से एअरफोर्स की फाइनल रिहर्सल बुधवार सुबह होगा।
होटल एवेन्यू के कंट्रोल रूम में कांग्रेस के आला नेताओं का जमावड़ा हो गया है। वेस्ट यूपी प्रभारी नसीब सिंह, एआईसीसी सदस्य नसीब पठान, विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, रैली के प्रभारी विधायक अलवर जुबैर खान, जोन अध्यक्ष पंकज मलिक, लखनऊ कोआर्डिनेटर योगेश दीक्षित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक प्रह्लाद द्विवेदी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मीरा सिंह, भारतीय युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अंकित परिहार आदि ठहरे। पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह, एमएलसी विवेक बंसल, जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष तल्हा अबरार, पूर्व महानगर अध्यक्ष सैयद वसीम अहमद, सर सैयद मंच के तारिक गांधी, एआईसीसी सदस्य प्रतिमा सिंह रैली की तैयारियाें में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें