अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय कॉलेज में कंप्यूटर कनेक्टिविटी फेल होने पर फीस जमा करने का काम बाधित हुआ। दो घंटे लाइन में लगने के बाद जब पता लगा कि कंप्यूटर खराब है और फीस जमा नहीं होगी तो छात्रों ने हंगामा कर दिया। बाद में कॉलेज प्रशासन ने घोषणा की कि फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 1 अक्तूबर कर दी गई है।
सोमवार को कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष, बीए, बीकॉम और बीएससी तृतीय वर्ष के छात्रों को शुल्क और फार्म जमा करने थे। सुबह 9 बजे से ही लाइन लग गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संजू बजाज ने बताया कि केवल एक काउंटर खुला था। 11 बजे कॉलेज कर्मचारी ने बताया कि कनेक्टिविटी नहीं है इसलिए फार्म जमा नहीं होंगे। इस पर परिषद के कार्यकर्ता और छात्रों ने प्रदर्शन किया। बाद में प्रिंसिपल ने सभी को समझाया और अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की। इस दौरान निखिल माहेश्वरी, जितेंद्र, आर्यन, आशू, अनु, मरियम, रूबी, बबली, प्रीती, अतुल राजाजी, करन सहाय, अनुराग, नीतू आदि मौजूद थे।