फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहना ने बांधा भाई की कलाई पर प्यार

Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। भाई-बहन के पवित्र प्यार का पर्व महानगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घर-घर में बहनों ने पूजा का थाल सजाया और अपने प्यारे भैया को तिलक लगाकर लंबी आयु की कामना की। साथ ही कलाई पर प्यार का मजबूत धागा बांध कर रक्षा का वचन लिया और मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी अपनी प्यारी बहना को सामर्थ्य के अनुसार उपहार देकर उनकी सुरक्षा और सहयोग का संकल्प लिया। नए-नए कपड़े पहने और रंगबिरंगी राखी बांधे छोटे-छोटे बच्चों का उत्साह भी देखने लायक रहा। शाम को लोग शहर में घूमने निकले और रात में मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन किए।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही रक्षा बंधन की तैयारी घर-घर में शुरू हो गई थी। महिलाओं ने खूबसूरत शृंगार कर पति और बच्चों के साथ मायके जाकर अपने भैया को राखी बांधी। वहीं कुछ भाई भी अपने प्यारी बहना के पास दूरदराज से पहुंचे और राखी बंधवाई। साथ बैठकर बचपन की यादों को ताजा किया। बुजुर्ग महिला पुरुष भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन

घरों में दिनभर खुशगवार माहौल रहा। जिनके भाई किसी कारण से राखी बंधवाने नहीं आ पाए उन बहनों को थोड़ी मायूसी जरूर हुई और फोन पर रूठने मनाने का दौर चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें