फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरला में गर्भवती महिला की करंट लगाकर हत्या

Sat, 03 Aug 2013 05:33 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
छर्रा (ब्यूरो)। बरला के गांव रानी कलियानपुर में दहेज के लिए एक गर्भवती विवाहिता की बिजली की करंट लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना जवां क्षेत्र के गांव भामई निवासी पूरन सिंह ने बताया कि उसने बहन मिथलेश की शादी दो वर्ष पूर्व हरी सिंह के पुत्र विकास के साथ की थी। दहेज में ससुरालीजन एक मोटरसाइकिल और पचास हजार रुपये की मांग कर रहे थे और आए-दिन उससे मारपीट करते थे। बुधवार की रात्रि को ससुरालियों ने उसकी गर्भवती बहन मिथलेश को सोते समय करंट लगाकर मार डाला और बिना सूचित किए उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी मिलने पर जब वह गांव आए तो पता चला कि रात्रि में किसी विषैले कीड़े ने काट लिया है। बरला थानाध्यक्ष राजकमल ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति, ससुर सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें