फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी : गांव के युवक पर पुलिस को शक

Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से उतारी गई एक किशोरी ने दबी जुबान से कहा कि उसे और उसके भाई को गांव का ही एक युवक अपने साथ दिल्ली काम के लिए लेकर जा रहा है। वह गांव की दो और लड़कियाें को काम के लिए लेकर गया था, जिन्हें एक साल हो गया।
विज्ञापन

झारखंड के सोनुआ गुदड़ी गांव की किशोरी ने बताया कि गांव का एक युवक का उसके घर आना-जाना था। युवक अक्सर उसकी मां सालमीमल्ला को पैसे भी दिया करता है, लेकिन कितने रुपये दिए, कभी उसकी मां ने बताया नहीं। उसी युवक ने मां से कहा कि भाई-बहन को दिल्ली में अपने भाई की मदद से काम दिला देगा। इसके बाद मां ने भाई-बहनाें को उस युवक के साथ दिल्ली के लिए ट्रेन में बैठा दिया। इससे पहले वही युवक गांव की मंगरी और अनीता मल्ला को लेकर गया था। इसमें से मंगरी की दिल्ली और अनीता की रांची में नौकरी लगवा दी है। इन दोनाें लड़कियों को एक साल हो गया, लेकिन गांव में आता हुआ नहीं देखा। जब युवक से उन लड़कियाें के बारे में पूछा गया तो पता चला कि वह दो साल बाद काम से लौटेंगी। गांव के नाते युवक से वह भइया कहती हैं।
उधर, वह युवक चाइल्ड लाइन से खुद को छोड़ने की बात कह रहा है। आशंका है कि सोमवार को उस किशोरी को चाइल्ड लाइन एक बार फिर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के सामने पेश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें