फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर 2014 से लेना होगा सेटअप बॉक्स

Fri, 22 Mar 2013 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ के केबिल उपभोक्ता भी कुछ महीनों बाद सेट टॉप बॉक्स के दायरे में आने वाले हैं। केंद्र सरकार का फरमान जारी होते ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। सितंबर 2014 तक इस संबंध में निर्देश मिलने की उम्मीद है। इस व्यवस्था में सेट टॉप बॉक्स केबिल ऑपरेटर ही उपलब्ध कराएंगे और उपभोक्ता इसमें अपनी पसंद के चैनल चुन सकेंगे। इससे उपभोक्ताओं को न्यूनतम मासिक किराया 100 रुपये देकर फ्री टू एअर चैनल देखने को मिलेंगे। पैड चैनल देखने के लिए अलग से रिचार्ज कराना होगा।
विज्ञापन

सेट टॉप बॉक्स अलीगढ़ में सितंबर 2014 से लगाना अनिवार्य हो सकता है। इस संबंध में निर्णय केंद्र सरकार को करना है। अभी तक यूपी के आगरा, मेरठ, कानपुर, इलाहाबाद और लखनऊ में इसको लागू किया गया है। इस व्यवस्था से मनोरंजन कर में बढ़ोत्तरी और उपभोक्ताओं को मनपसंद चैनल देखने के लिए मन मुताबिक रिचार्ज कराने का मौका मिल सकेगा।
-लोकेश शर्मा, जिला मनोरंजन कर अधिकारी
इस व्यवस्था में चैनलों की सही टीआरपी सामने आने के साथ ही ग्राहकों को 100 रुपये में फ्री टू एअर चैनल मिलेंगे। केबिल ऑपरेटर 50 या 100 रुपये में लोकप्रिय चैनल का ऑफर उपलब्ध कराएंगे। सितंबर 2014 तक अलीगढ़ में इसके लागू होने की बात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-योगेंद्र सिंह उर्फ सांवल, डेन ग्लोब केबिल नेटवर्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें