फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गैंग रेप: फांसी की सजा के लिए उठी आवाज

Mon, 24 Dec 2012 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। दिल्ली में छात्रा के साथ गेंग रेप की घटना को लेकर रविवार को भी छात्र छात्राओं, सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन

कैंडल मार्च
उड़ान सोसाइटी के तत्वाधान में टीकाराम महाविद्यालय से सेंटर प्वाइंट तक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया। मार्च में मानव उपकार के विष्णु कुमार बंटी व डॉ. ललित उपाध्याय ने महिलाओं की सुरक्षा तथा गाड़ियों के काले शीशे से फिल्म हटवाने की मांग की। अंत में केंद्रीय गृहमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें