फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार मजदूरों के साथ दिल्ली कूच करेंगे

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। पर्यावरण निदेशालय से एनओसी अनिवार्य करने से तिलमिलाये देश भर के ईंट भट्ठा संचालक 22 नवंबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन करेंगे। एनओसी आवश्यक करने के बाद से भट्ठों में पथाई का काम प्रभावित हुआ है। अधिकांश जगह कच्ची ईंटें नहीं बन रही हैं, पकाने का काम भी शुरू नहीं हुआ है। अलीगढ़ के व्यापारी आल इंडिया और यूपी की एसोसिएशन से वर्तमान में अलग थलग होने के कारण इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे हैं। इसलिए अब अलीगढ़ के व्यापारी 10 हजार मजदूरों के साथ नई दिल्ली तक पैदल मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं। ईंट भट्ठा संचालक राजेंद्र महाजन ने बताया कि इसके लिए सौ संचालकों ने पहले दौर की वार्ता में सहमति जताई है। जल्द ही इस पैदल-मार्च का रूपरेखा तय होगी। राजस्थान सहित दूसरे प्रदेशों में पथाई पर रोक नहीं लगी है लेकिन अलीगढ़ में पुलिस वाले अब अनावश्यक रूप से एनओसी के नाम पर परेशान कर रहे हैं। संचालकों की हालत खोखा चलाने वालों जैसी हो गई है, जिस पर कोई भी डंडा चला देता है। महाजन ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन को मदद का रवैया अपना कर एनओसी लेने का प्रशिक्षण दिलाना चाहिए, ताकि अविलंब एनओसी मिल सके और लगातार बढ़ते जा रहे ईंटों के रेट काबू में हो सके। रोटी कपड़ा और मकान के लिए संघर्ष कर रहे आम लोगों को भी इससे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बाक्स
ईंटों के रेट 800 तक बढ़े
अलीगढ़ (ब्यूरो)। दो महीने से भट्ठाें में पथाई पर रोक लगने के बाद अब ईंटों के रेट में बढ़ोतरी हो रही है। एक महीने में ही 800 रुपये प्रति एक हजार ईट तक की बड़ी बढ़ोतरी हो चुकी है। अव्वल ईंट 3600 से 4800 रुपये, दोयम ईंट 3400 से 4500 रुपये, तीसरे दर्ज की ईंट 1600 से 2500 रुपये तक हो गयी है। पथाई न होने का हवाला देकर रेट और बढ़ाये जा रहे हैं जबकि हकीकत में अब भट्ठों में पर्याप्त मात्रा में ईंट मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें