अलीगढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन रेफरी के निर्णय को लेकर तकरार हो गई। विवाद का कारण भी बड़ा दिलचस्प रहा। रेफरी ने बालिका को बालक समझ कर मैच से बाहर कर दिया।
रविवार को बालिका वर्ग में खो-खो का मैच चल रहा था। टप्पल और खैर ब्लाक की टीम आमने-सामने थी। टप्पल टीम की शिवानी को बालक समझ कर मैच से बाहर कर दिया गया। उसके बाद टीम मैच हार गई। टप्पल वालों ने विरोध शुरू कर दिया। जल्द ही मैदान में बखेड़ा खड़ा हो गया। टप्पल वालों का कहना था कि यदि शिवानी को लड़का समझ कर मैच से बाहर नहीं किया जाता तो मैच का परिणाम कुछ और होता। विरोध को देखते हुए स्थगित कर फिर से कराने का निर्णय लिया गया है। पीटीआई महिला कुमकुम सिंह ने बताया कि शिवानी को बालक समझकर मैच से बाहर कर दिया गया था। उसका लुक लड़कों जैसा था। सोमवार को दोनो टीमों के बीच फिर से मुकाबला होगा।
--
परिणाम
प्राथमिक बालक
खो-खो - टप्पल प्रथम, खैर द्वितीय
50 मी. आकाश टप्पल प्रथम, नितिन चंडौस द्वितीय तथा लोकेंद्र टप्पल तृतीय
प्राथमिक बालिका
50 व 100 मी. - ज्योति कस्तूरबा नगर क्षेत्र प्रथम, मंजू कस्तूरबा अतरौली द्वितीय तथा आरती गौतम कस्तूरबा अतरौली तृतीय
400 मी. - बबली गंगीरी प्रथम, कुंती अतरौली द्वितीय, शशि गंगीरी तृतीय
पूर्व माध्यमिक बालक
100 मी. - नीटू गोंडा प्रथम, टिंकू इगलास द्वितीय, नीरज कुमार गोंडा तृतीय
400 मी. - राहुल इगलास प्रथम, देवेंद्र गोंडा द्वितीय, विकास टप्पल तृतीय
600 मी. - हरिओम टप्पल प्रथम, अमित टप्पल द्वितीय, नीरज गोंडा तृतीय
पूर्व माध्यमिक बालिका
100 मी. - अंजू कस्तूरबा अतरौली प्रथम, रंजना कस्तूरबा बिजौली द्वितीय, सीता गोंडा तृतीय
400 मी. - शीलू गंगीरी प्रथम, अंजनि धनीपुर द्वितीय, राजवाला टप्पल तृतीय
600 मी. - यशोदा इगलास प्रथम, राजवाला टप्पल द्वितीय, सुधा टप्पल तृतीय