फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के भाई के घर से चोरों ने उड़ाया माल

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। सासनी गेट के मोहल्ला समनापाड़ा में बीती रात चोर सपा नेता के भाई के घर का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक का माल चोरी कर ले गए। उधर, क्वार्सी के मोहल्ला चंदनियां चौक स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर हजाराें का माल ले गए। समनापाड़ा निवासी वासुदेव की पत्नी लक्ष्मी दो दिन पूर्व अपने मायके टूंडला गई थी। शुक्रवार रात वासुदेव अपने भाई सपा नेता प्रशांत वाल्मीकि के घर खाना खाकर सो गया। शनिवार सुबह वासुदेव अपने घर लौटा और घर में फैला सामान देखकर उसके होश उड़ गए। वासुदेव ने बताया कि चोर उसके घर से 2 जोड़ी पाजेब, 2 सोने की जंजीर, 3 अंगूठी, 2 जोड़ी झुमकी, 15 हजार रुपये और पर्स में रखे 15 सौ रुपये चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनाें से इस घटना की जानकारी की। पीड़ित पक्ष ने चोरी के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दे दी। उधर, क्वार्सी के मोहल्ला चंदनिया चौक निवासी ज्ञानेंद्र सिंह एक होटल में कर्मचारी है।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह अपनी पत्नी पुष्पा और बेटी सपना के साथ दिल्ली स्थित मड़ावली भैया दौज पर ससुराल गया था। बीती रात चोराें ने उसके मकान का ताला तोड़कर हजारों का माल चोरी कर लिया। शनिवार सुबह चोरी की जानकारी होते ही ज्ञानेंद्र कुमार ने अपने परिचित शंकर को फोन कर घर में ताला डालने की गुजारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें