फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के नाम पर खानापूर्ति!

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा/अलीगढ़। गोंडा में ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के नाम पर खानापूर्ति हुई है। यह आरोप प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गिर्राज सिंह ने लगाए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को गोंडा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानापुर में ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस पर लोग सवाल उठाने लगे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गिर्राज सिंह का कहना है कि प्रतियोगिता के नाम पर खानापूर्ति हुई है। दर्जनों बच्चे इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता से वंचित रह गए। उनका कहना है कि प्रतियोगिता की सूचना किसी को नहीं दी गई। शिक्षक संघ के अध्यक्ष व सचिव इसके पदेन सदस्य हैं, उन्हें सूचना न देकर चुपचाप प्रतियोगिता करा ली गई। पीटीआई गजेन्द्र सिंह का कहना है कि प्रतियोगिता में करीब 25 स्कूल के बच्चे शामिल हुए। बीआरसी में ट्रेनिंग के दौरान सभी को प्रतियोगिता की सूचना दे दी गई थी। पदेन सदस्य को नहीं बुलाने के प्रश्न पर बोले कि वह कभी आते ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें