फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावणटीला बिजलीघर की ओसीबी बर्स्ट, 5 झुलसे

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। विद्युत सब स्टेशन रावणटीला की ओसीबी बर्स्ट होने से एसएसओ सहित पांच कर्मचारी घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे से रावणटीला सब स्टेशन के धनीपुर मंडी और नगला ताड़ फीडरों की बिजली दस घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

ओसीबी बर्स्ट होने से घायल बिजलीघर के एसएसओ संतोष कुमार का कहना है कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे सभी कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर लगे हुए थे। कर्मचारी प्रेम शंकर ट्रॉली उतार रहा था कि तभी तेज धमाके के साथ बिजलीघर की ओसीबी बर्स्ट हो गई। इसके साथ ही आग की तेज लपटें निकलने लगीं। इसी दौरान एक तार भी टूट कर गिर गया। अचानक हुए इस हादसे में टीजी-2 संजय श्रीवास्तव, मीटर रीडर मनोज कुमार, मदन लाल और रामपाल झुलस गए। घटना की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। घायलों को उपचार के लिए गांधीपार्क क्षेत्र के एक नर्स़िग होम में भर्ती कराया गया। एसएसओ संतोष कुमार का कहना है कि 4 नवंबर को भी बिजलीघर से निकलने वाले सुरेंद्रनगर फीडर की ओसीबी बर्स्ट हुई थी। आए दिन ओसीबी बर्स्ट होने के पीछे मेंटेनेंस का अभाव बताया जा रहा है।
सब स्टेशन के अवर अभियंता अतुल माहेश्वरी ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने से ओसीबी का फ्लैशओवर हुआ। इसके कारण दस एमवीए ट्रांसफार्मर से निकलने वाले नगला ताड़ और धनीपुर मंडी फीडरों की बिजली ठप हो गई। रावणटीला से निकलने वाले दो फीडर सुरेंद्र नगर और रावणटीला की बिजली आपूर्ति सुचारु रही। बर्स्ट ओसीबी और लाइन में आए फाल्ट को दुरुस्त कराकर दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति शनिवार की शाम सात बजे चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें