फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में 97 फीसदी मतदान, कल आऐंगे नतीजे

Thu, 22 Dec 2022 08:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 2203 में से 1965 मत पड़े। कल शुक्रवार को मतगणना होगी। अध्यक्ष व सचिव पद के लिए 6-4 प्रत्याशी मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 2, संयुक्त सचिव एक पद पर 5 व एक पद पर 2 प्रत्याशी मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर भी 4 प्रत्याशी हैं। 
विज्ञापन
अलीगढ़ बार एसो चुनाव में मतदान करतीं महिला अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक ढंग से मतदान हुआ। कलेक्ट्रेट बार सभागार में मतदान सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हो गया था। शाम तक कुल 2203 में से 1965 मत पड़े। हालांकि पूरे दिन मतदान में किसी तरह के विवाद की खबर नहीं आई। मगर दिन भर हंगामेदार नारेबाजी और एक दूसरे पर टीकाटिप्पणी का दौर जारी रहा। इस दौरान अध्यक्ष व महासचिव पदों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। अब शुक्रवार को मतगणना के बाद तस्वीर साफ होगी। इस दौरान छह पदों के लिए मतदान हुआ है, जबकि चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

विज्ञापन


दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के लिए अध्यक्ष व सचिव पद के लिए 6-4 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों पदों के लिए प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर रही है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 2, संयुक्त सचिव एक पद पर 5 व एक पद पर 2 प्रत्याशी मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर भी 4 प्रत्याशी हैं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गणेश शर्मा व उनकी टीम और वर्तमान कमेटी के पदाधिकारियों ने मतदान केंद्र के अंदर की व्यवस्थाएं संभाल रखी थीं। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से यहां मतदान शुरू हो गया था। हालांकि सुबह दस बजे तक ज्यादा भीड़भाड़ का माहौल न था। मगर जैसे-तैसे धूप खिली, वैसे-वैसे मतदान केंद्र के बाहर भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर में सैकड़ों की संख्या में मतदाता व अधिवक्ताओं की भीड़ हो गई। हर वोटर को प्रत्याशी व उनके एजेंट अपने पक्ष में रिझाने की कोशिश में थे। 

विज्ञापन

दोपहर तक कचहरी में लंच के बाद भीड़ कुछ ज्यादा हो गई। इसके बाद जोश में प्रत्याशियों के समर्थकों के स्तर से नारेबाजी शुरू कर दी गई। इसे लेकर कुछ प्रत्याशियों के स्तर से ऐतराज भी जताया गया। माहौल गरम भी हुआ। मगर कुछ बुजुर्ग अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। 

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, इंस्पेक्टर लोधा व इंस्पेक्टर क्वार्सी, पीएसी व क्यूआरटी के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर ही रहे। शाम साढ़े चार बजे तक चार बूथों पर हुए मतदान में कुल 2203 में से 1965 वोट पड़े। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी स्तर से मतदान रोक दिया गया। बाद में आरओ द्वारा खुद मतपेटिकाएं सील करा दी गईं। साथ ही आरओ स्तर से एलान किया गया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतगणना इसी स्थान पर शुरू होगी। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ राधेश्याम यादव, महान प्रताप सिंह, एल्डर कमेटी के पीके सिंह, पूर्व अध्यक्ष कैलाश बाबू, मौजूदा अध्यक्ष जगदीश सारस्वत, अजय गौतम आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन

97 फीसदी रहा मतदान

इस मतदान को लेकर प्रत्याशियों के स्तर से वोटरों को दूरदराज से बुलाया गया था। सभी को पहले से सूचना थी। जो आ पाने में सक्षम न थे, उनके लिए भी इंतजाम किए गए थे। हालांकि मतदान के बाद मुकाबला कड़ा दिख रहा है। मगर 97 फीसदी से ज्यादा मतदान से कुछ प्रत्याशियों के चेहरों पर अभी से मुस्कान देखने को मिल रही है।

ये प्रत्याशी मैदान में
  • अध्यक्ष: शैलेंद्र सिंह, स्वदेशवीर सिंह चौहान, संतोष कुमार वाशिष्ठ, सरनाम सिंह, रामप्रताप सिंह, दिनेश सिंह।
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: पंकज कुमार सक्सेना, रवि कुमार शर्मा।
  • कोषाध्यक्ष: अनिल कुमार, प्रियदर्शन शर्मा, कमला भट्ट, उदयवीर सिंह।
  • महासचिव: दिनेश कुमार शर्मा, विनोद कुमार रावत, रामअवतार सिंह, शिवकुमार भारद्वाज।
  • संयुक्त सचिव प्रशासन: हरिमोहन सिंह, राहुल कुमार शर्मा, कु.जुल्फीकार अली, लक्ष्मी यादव, वेदप्रकाश शर्मा।
  • संयुक्त सचिव पुस्तकालय:राजेश कुमार, मो.जीशान।

यह हुए निर्विरोध
  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष: नवीन कुमार वार्ष्णेय।
  • संयुक्त सचिव प्रकाशन:अनमोल पाराशर।
  • वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य: एस रहमान, संदीप जैन, मनोज कुमार चौधरी, वेदप्रकाश वार्ष्णेय, गजेंद्र सिंह पुंढीर, इकबाल खान।
  • कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य:देवेंद्र सूर्यवंशी, वेदप्रकाश वार्ष्णेय, देवेश गौतम।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें