फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः अपराजिता प्रशिक्षण शिविर के लिए 93 युवतियों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर रोड स्थित जलालपुर के मुस्कान बुटिक सेंटर पर आज (सोमवार) से अमर उजाला अपराजिता के बैनर तले मेहंदी, ब्यूटीशियन व फैशन डिजाइनिंग के लिए सात दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 83 युवतियों ने अभी तक पंजीकरण करा लिया है। इच्छुक प्रतिभागी आज सीधे सेंटर पर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

राधे राधे वूमेन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के सहयोग से जलालपुर के मुस्कान बुटिक सेंटर पर सोमवार से महिलाओं और युवतियों के लिए सात दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में इंस्टीट्यूट के निदेशक गौरव अग्रवाल की टीम प्रतिभागियों को मेहंदी, ब्यूटीशियन व फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण देगी। यह प्रशिक्षण सात दिनों तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से चार बजे तक दिया जाएगा। संचालिका रजनी रानी ने बताया कि मेहंदी के लिए 35, ब्यूटीशियन के लिए 30 और फैशन डिजाइनिंग के लिए 28 महिला तथा युवतियों ने पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें