न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑथरिटी (यूपीडा) की लखनऊ में आयोजित बैठक में फेडरेशन ऑफ इनोवोटिव मैनुफैक्चर्स (फिम) की सभी पांचों मांग स्वीकार कर ली गई है। ऑथरिटी ने फिम को डिफेंस कॉरीडोर में भूमि आवंटन के लिए ड्राफ्ट नीति प्रस्तुत करने के लिए कहा है। यह भी स्पष्ट किया गया कि कृषि विभाग अंडला की जमीन को यूपीडा को हस्तांतरित करने के लिए सहमत हो गया है।
फिम की पांच मांगों में एमएसएमई पार्क, रक्षा नवाचार एचयूबी, रक्षा खाद्य अनुसंधान और विनिर्माण संयंत्र, रक्षा प्रशासन एवं उत्कृष्टता केंद्र शामिल थे। कार्यक्रम में सीईओ अवनीश अवस्थी एवं डीआरडीओ राकेश त्रिवेदी के अतिरिक्त फिम अध्यक्ष धनजीत वाड्रा, सचिव मुकेश जैन, नवनीत वार्ष्णेय, प्रशांत गोयल, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष गौरव मित्तल, जिला महामंत्री नीरज अग्रवाल आदि मौजूद थे। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने भी बैठक में डिफेंस कॉरीडोर से संबंधित कई मुद्दे उठाए।